जरूरत की खबर: व्हाट्सएप पर भूलकर भी मत करिएगा ये छह काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

एक समय था जब फेसबुक यूज करने और इसके माध्यम से देश-विदेश के लोगों को चैटिंग करने यानी बात करने को लोग उतारू रहते थे, लेकिन अब ज्यादातर लोग चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते नजर आते हैं। व्हाट्सएप एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है, जिसके द्वारा वॉइस और वीडियो कॉल भी किया जा सकता है। चूंकि व्हाट्सएप अब दुनियाभर में फेमस हो चुका है और धड़ल्ले से लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इस ऐप से जुड़ी कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिनसे लोगों को बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप भूल से भी ये काम करते हैं, तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। हो सकता है कि आपका व्हाट्सएप अकाउंट ही बंद हो जाए। बस इतना जान लीजिए कि व्हाट्सएप आपको जितनी सुविधाएं दे रहा है, आप उसका फायदा उठाइए, लेकिन गलत फायदा नहीं।आइए जानते हैं कि वे कौन से काम हैं, जो आपको व्हाट्सएप पर भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

व्हाट्सएप के माध्यम से किसी को भी आपत्तिजनक या फिर धमकी भरा मैसेज भूलकर भी न भेजें, वरना आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है। अगर शिकायतकर्ता ने पुलिस में आपकी शिकायत कर दी तो आप बुरे फंस जाएंगे। इसके अलावा आपके लिए यह जान लेना भी जरूरी है कि किसी भी अवैध फिल्म का पाइरेटेड लिंक या फिर महज कुछ दिनों में पैसा डबल कर देने वाली स्कीम का लिंक शेयर करेंगे तो भी आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है।

व्हाट्सएप पर भड़काऊ मैसेज न किसी को फॉरवर्ड करें और न ही खुद लिखें, क्योंकि ऐसा करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है, आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है।व्हाट्सएप पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को परेशान बिल्कुल न करें।