किराये पर भी ले सकते हैं कोई भी महंगा स्मार्टफोन, यह है तरीका

कहा गया है कि शौक बड़ी चीज है लेकिन कई बार शौक को पैसे की वजह से मारना पड़ता है। अब स्मार्टफोन की ही बात करें तो कई लोगों की ख्वाहिश आईफोन की होती है लेकिन ज्यादा कीमत होने के कारण वे फोन को नहीं खरीद पाते हैं। यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं तो यह खबर आपके काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपके बताएंगे कि आप किस तरह आईफोन X, आईफोन 8 और सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 जैसे स्मार्टफोन को किराये पर ले सकते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें कि रेंटोमोजो (RentoMoj) नाम की वेबसाइट अभी तक फर्निचर, गाड़ियां और इलेक्ट्रॉनिक जैसे प्रोडक्ट को किराये पर देती थी लेकिन अब कंपनी ने महंगे स्मार्टफोन को भी किराये पर देने का फैसला लिया है।

रेंटोमोजो नाम की वेबसाइट से आप iPhone X, आईफोन 8, गूगल पिक्सल 2, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 और गैलेक्सी नोट 9 जैसे स्मार्टफोन को किराये पर ले सकते हैं। इसके लिए आपको 3 विकल्प मिलेंगे। एक प्लान 6 महीने का, दूसरा 1 साल का और तीसरा 2 साल का है।