कोका-कोला वोडाफोन आइडिया की हुई साझेदारी, पेश करेंगे स्मार्ट कूलर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 24 Oct 2018 02:06 PM IST
Coca-Cola partners with Vodafone Idea and eBest IoT to introduce Connected Coolers
connected coolers coca cola

    कोका-कोला इंडिया ने देशभर में आधुनिक कनेक्टेड (स्मार्ट) कूलर्स पेश करने के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया लिमिटेड की एंटरप्राइ शाखा वोडाफोन आइडिया बिजनेस सर्विसेज और ई बेस्ट इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओेटी) के साथ साझेदारी की है। आईओटी इनेबल्ड कनेक्टेड कूलर्स कोका कोला को उपभोक्ताओं का व्यवहार समझने में मदद करेंगे, जिससे कंपनी उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की कोशिश करेगी।

    इस साझेदारी के तहत कनेक्टेड कूलर्स को उद्योग जगत में पहली बार वोडाफोन सुपर आईओटी के साथ पावर्ड किया जाएगा, जो डिवाइस मैनेजमेन्ट, ऐप्लीकेशन कनेक्टिविटी, सर्विस प्लेटफॉर्म, सपोर्ट और सिक्योरिटी में मददगार साबित होंगे। इस आधुनिक तकनीक के द्वारा कोका कोला के साझेदार इन्वेंटरी प्रबंधन, सेल्स ट्रैकिंग कर सकेंगे, उपयोग के प्रतिरूप को मॉनिटर कर सकेंगे और लोकेशन ट्रैक कर सकेंगे।

    इस मौके पर संजय रावल, चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर, कोका कोला इण्डिया एवं दक्षिणी-पश्चिमी एशिया ने कहा, ‘‘कोका कोला का पोर्टफोलियो तेजी से विस्तृत हो रहा है और हम आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल द्वारा अपने उपभोताओं को बेहतर सेवाओं का अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। कनेक्टेड कूलर इसी यात्रा में हमारा एक और प्रयास है जो मार्केटप्लेस के डिजिटलीकरण में तथा उपभोक्ताओं के साथ कनेक्टेड वातावरण के निर्माण में मदद करेगा। हमें खुशी है कि हमें वोडाफोन आइडिया बिजनेस सर्विसेज एवं ई-बेस्ट आईओटी जैसे साझेदारों के साथ जुड़ने का मौका मिला है।’’

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें