लॉकडाउन में घर बैठे कैसे मंगाएं एयरटेल, जियो और वोडाफोन के सिम कार्ड

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 17 May 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
how to get new sim from jio airtel and vodafone in lockdown know all steps in hindi
sim card

    कोरोना वायरस के कारण देश के अधिकतर स्टोर्स बंद हैं। ऐसे में अगर आप अपने लिए नया सिम कार्ड खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे, जिसके जरिए आप आसानी से जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया की नई सिम को अपने घर मंगवा सकेंगे। तो आइए जानते हैं पूरा तरीका...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    जियो की साइट से ऐसे मंगवाएं नया सिम कार्ड

    अगर आप जियो की नई सिम खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाना होगा। यहां आपको सिम होम डिलीवरी का विकल्प दिखाई देगा। इसमें अपना नाम और वर्तमान मोबाइल नंबर एंटर करें। इसके बाद आपके पास ओटीपी आएगा। ओटीपी वेरिफाई करने के बाद आपसे पूछा जाएगा कि आप नया सिम लेना चाहते हैं या अपना मौजूदा नंबर पोर्ट करना चाहते हैं।

    jio plan
    jio plan - फोटो : social media

    इनमें से अपनी सुविधानुसार पोस्टपेड और प्रीपेड में से किसी एक सिम के विकल्प को चुनें। अब अपने घर का पता एंटर करें और डिलीवरी स्लॉट तय करें। आपके घर पर आपकी नई सिम डिलीवर हो जाएगी। खास बात यह है कि आपको इसके लिए किसी तरह का डिलीवरी चार्ज नहीं देना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें