सावधान: फ्री AI टूल के चक्कर में आपका हो सकता है बड़ा नुकसान, ताक में बैठे हैं हैकर्स, ये रहा सबूत
Fake AI Tool: इन नए AI वीडियो टूल्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर फर्जी पोस्ट्स के जरिए प्रमोट किया जा रहा है। पोस्ट्स में दावा किया जाता है कि यूजर्स को किसी खास कौशल की आवश्यकता नहीं है और वे मुफ्त में AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यदि आप भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दीवाने हैं तो आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आपकी यह दीवानगी आपको बड़ा नुकसान करवा सकती है। यहां तक कि आपका बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है। दरअसल हैकर्स लोगों की डिवाइस हैक करने और ठगने के लिए फर्जी एआई टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

दरअसल हैकर्स लोगों को फ्री एआई वीडियो और फोटो मेकिंग टूल के बारे में जानकारी दे रहे हैं। ये अपने फर्जी एआई टूल को प्रमोट भी कर रहे हैं ताकि लोगों की नजर में रहे हैं। एक बार विंडोज और macOS पर इंस्टॉल होने के बाद सिस्टम में मैलवेयर भी आ जा रहा है।

ये मैलवेयर न केवल आपके क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट की जानकारी चुराते हैं, बल्कि पासवर्ड और ब्राउजिंग हिस्ट्री भी हैकर्स के पास पहुंचा रहे हैं। ब्लीपिंग कंप्यूटर ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हैकर्स "EditPro" नाम से एक फर्जी AI वीडियो और इमेज जेनरेटर की वेबसाइट के जरिए मैलवेयर फैला रहे हैं।
- Social Media: सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं तो इन बातों को गांठ बांध लें, फायदे में रहेंगे
- आपका स्मार्टफोन भी हो सकता है नकली, ऐसे करें चेक
- iPhone 17: आईफोन 17 सीरीज को लेकर आई बड़ी खबर, खुश हो जाएंगे Apple के फैन
- Made In India: चाइनीज कंपनियों से रिश्ते खत्म करेगा एपल, हो रही भारतीय फर्म से नाता जोड़ने की तैयारी