Honor 10 Lite कैमरा रिव्यू: देखें 7 सैंपल फोटोज

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Thu, 21 Feb 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
honor 10 lite Camera Review, See 8 sample photos
Honor 10 Lite Review

    हुवावे के सब-ब्रांड Honor ने कुछ दिन पहले भारत में अपना नया सेल्फी स्मार्टफोन Honor 10 lite लॉन्च किया है। इस फोन को खासकर डिजाइन और सेल्फी के दीवानों के लिए लॉन्च किया गया है। इस फोन की बिक्री भी भारत में हो रही है। ऑनर 10 लाइट हमें रिव्यू के लिए भी मिला था जिसे हमने 15 दिनों तक इस्तेमाल किया। तो आइए फोन के कैमरे का रिव्यू करते हैं और सैंपल फोटो देखते हैं।

    इस फोन का रिव्यू पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें

    Honor 10 Lite Review
    Honor 10 Lite Review

    Honor 10 Lite का कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर F/1.8 और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर F/2.4 है। कैमरे से आप फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।यह फोटो शाम को क्लिक की गई है। इसे आप कम रौशनी और दूर की फोटोग्राफी के तौर पर देख सकते हैं।

    Honor 10 Lite Review
    Honor 10 Lite Review

    दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फ्लैश लाइट का सपोर्ट मिलता है। कैमरे के साथ आपको पोट्रेट, नाइट, एआई और अपर्चर जैसे मोड मिलते हैं। रियर कैमरे के साथ आपको प्रो मोड भी मिलता है दूसरे शब्दों में कहें तो यह एक तरह से मैनुअल मोड है।यह फोटो रियर कैमरे से पोट्रेट मोड में कमरे की रौशनी में क्लिक गई है जिसमें आप देख सकते हैं कि पोट्रेट मोड में क्लोजअप शॉप बेहतरीन है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें