HONOR 10 Lite रिव्यू : कितना दम है ऑनर के इस 24MP फ्रंट कैमरे वाले फोन में?

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Thu, 21 Feb 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
HONOR 10 Lite Review in Hindi
Honor 10 Lite Review - फोटो : amar ujala

    हुवावे के सब-ब्रांड Honor ने कुछ दिन पहले भारत में अपना नया सेल्फी स्मार्टफोन Honor 10 lite लॉन्च किया है। इस फोन को खासकर डिजाइन और सेल्फी के दीवानों के लिए लॉन्च किया गया है। इस फोन की बिक्री भी भारत में हो रही है। ऑनर 10 लाइट हमें रिव्यू के लिए भी मिला था जिसे हमने 15 दिनों तक इस्तेमाल किया। तो आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है ऑनर का यह बजट स्मार्टफोन?

    HONOR 10 Lite रिव्यू : कितना दम है ऑनर के इस 24MP फ्रंट कैमरे वाले फोन में?

    Honor 10 Lite की स्पेसिफिकेशन

    सबसे पहले फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Honor 10 Lite में 6.21 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। कड़ी धूप में भी डिस्प्ले को लेकर परेशानी नहीं होती है। डिस्प्ले में रंगों का मिश्रण बढ़िया है और व्यूइंग एंगल भी अच्छा है। ऑटो ब्राइटनेस बखूबी काम करता है। टच स्मूथली काम करता है। डिस्प्ले में आपको वॉटरड्रॉप नॉच मिलता है।

    Honor 10 Lite Review
    Honor 10 Lite Review

    ऑनर 10 लाइट सॉफ्टवेयर

    इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 2.2GHz का हाईसीलिकॉन किरिन 710 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित EMUI 9.0 यूजर इंटरफेस मिलेगा। यह फोन 4GB/6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है। स्टोरेज को मेमोरीकार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। रिव्यू के लिए हमें 6 जीबी रैम वाला वेरियंट मिला था

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें