MWC 2018 में Nokia के 5 स्मार्टफोन हुए लॉन्च, यहां जानें सभी के फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 26 Feb 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
HMD Global Launches 5 Mobiles including Nokia 7 plus, Nokia 8110, Nokia 6 ahead of MWC 2018
Nokia

    बर्सिलोना के मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस से ठीक पहले नोकिया इवेंट में एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 6 (2018), नोकिया 7 प्लस समेत 5 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें 2 फोन एंड्रॉयड वन और एक एंड्रॉयड गो भी शामिल है। तो आइए जानते हैं नोकिया के सभी नए स्मार्टफोन के बारे में।

    Nokia 6
    Nokia 6

    नोकिया 6 (2018)

    इस फोन को इससे पहले चीन में लॉन्च किया गया था लेकिन इसका ग्लोबल वेरियंट एंड्रॉयड वन के साथ लॉन्च हुआ है। नोकिया 6 (2018) 3GB रैम/32GB और 4GB रैम/64GB के वेरियंट में मिलेगा और इसकी शुरुआती कीमत करीब 22,000 रुपये होगी। इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, ब्लूटूथ v5.0, और 3000mAh की बैटरी होगी।

    Nokia 8 Sirocco
    Nokia 8 Sirocco

    Nokia 8 Sirocco

    यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए नोकिया 8 की ही अपग्रेडेड वर्जन है। नए मॉडल में कर्व्ड ग्लास फिनिश के साथ स्टेनलेस स्टील का फ्रेम दिया गया है जो कि एल्यूमिनियम 6000 सीरीज से 2.5 गुना ज्यादा मजबूत है। Nokia 8 Sirocco में एंड्रॉयड वन, 5.5 इंच की QHD pOLED डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज, (12+13 मेगापिक्सल) डुअल रियर कैमरा सेटअप, फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v5, GPS/A-GPS, एनएपसी, FM रेडियो, माइक्रो-USB, 3.5mm का ऑडियो जैक और 3260mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन की कीमत करीब 60,000 रुपये हो सकती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें