बिना हेडफोन जैक के लॉन्च हुआ Nokia 8 Sirocco, यह है कंपनी का सबसे महंगा फोन

HMD ग्लोबल ने रविवार को बर्सिलोना में Nokia मोबाइल इवेंट में अपना अबतक का खास डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन Nokia 8 Sirocco पेश की। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए नोकिया 8 की ही अपग्रेडेड वर्जन है। नए मॉडल में कर्व्ड ग्लास फिनिश के साथ स्टेनलेस स्टील का फ्रेम दिया गया है जो कि एल्यूमिनियम 6000 सीरीज से 2.5 गुना ज्यादा मजबूत है। Nokia 8 Sirocco को एचएमडी ग्लोबल ने एंड्रॉयड वन के साथ लॉन्च किया है। बता दें कि इस इवेंट में एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 7 प्लस, Nokia 8110 4G और नोकिया 1 भी पेश किए हैं।
Nokia 8 Sirocco की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Nokia 8 Sirocco में एंड्रॉयड वन बेस्ड एंड्रॉयड ओरियो, 5.5 इंच की QHD pOLED डिस्प्ले, डिस्प्ले पर 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए नहीं बढ़ाया जा सकेगा।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें (12+13 मेगापिक्सल) डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का f/1.75 अपर्चर वाला वाइड एंगल का है और दूसरा 13 मेगापिक्सल का जिसमें टेलीफोटो लेंस है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v5, GPS/A-GPS, एनएपसी, FM रेडियो, माइक्रो-USB, 3.5mm का ऑडियो जैक और 3260 mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Nokia 8 Sirocco की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत EUR 749 यानी करीब 60,000 रुपये होगी यानी एचएमडी ग्लोबल के द्वारा लॉन्च किया गया यह नोकिया ब्रांड का सबसे महंगा फोन होगा। Nokia 8 Sirocco के भारतीय कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है।