Tech Tips: सिर्फ चार्जिंग के लिए नहीं है USB Type-C पोर्ट, करता है ये 6 जादूई काम, क्या आप जानते हैं?
क्या आप भी फोन के USB-C पोर्ट का इस्तेमाल सिर्फ चार्जिंग और फाइल ट्रांसफर के लिए करते हैं? अगर हां, तो आप इसकी असली ताकत से अभी तक अनजान हैं। आइए जानते हैं USB-C के 6 ऐसे फीचर्स, जो आपके स्मार्टफोन अनुभव को पूरी तरह बदल सकते हैं।

आजकल लगभग हर नया गैजेट USB-C पोर्ट के साथ आता है। यह एक यूनिवर्सल स्टैंडर्ड बन चुका है। लेकिन, ज्यादातर लोग इसे सिर्फ फोन चार्ज करने या डाटा ट्रांसफर का जरिया मानते हैं। असल में यह पोर्ट कई कमाल के फीचर्स समेटे हुए है। इसके पीछे आधुनिक तकनीक काम करती है। यह आपके स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के अनुभव को पूरी तरह से बदल सकती है। आइए इसके कुछ बेहद खास फीचर्स के बारे में जानते हैं।

अपने फोन को बनाएं मिनी पावर बैंक
कभी किसी दोस्त का फोन रास्ते में डिस्चार्ज हो जाए और चार्जर न हो। ऐसे में आपका फोन पावर बैंक का काम कर सकता है। रिवर्स चार्जिंग फीचर की मदद से आप दूसरे फोन, ईयरबड्स या स्मार्टवॉच को चार्ज कर सकते हैं। इसके लिए बस एक USB-C केबल चाहिए। कई बड़ी कंपनियों के फोन में यह सुविधा मौजूद है। यह फास्ट तो नहीं होता, लेकिन इमरजेंसी में बहुत काम आता है।

पावर बैंक से लैपटॉप चार्ज करना
अब पावर बैंक सिर्फ मोबाइल के लिए नहीं हैं। हाई-कैपेसिटी वाले पावर बैंक से आप अपना लैपटॉप भी चार्ज कर सकते हैं। इसके लिए बस आपका लैपटॉप USB-C चार्जिंग सपोर्ट करता हो। दोनों डिवाइस मिलकर सुरक्षित पावर सप्लाई तय कर लेते हैं। ध्यान रहे, 60W से ज्यादा पावर के लिए 100W रेटेड केबल का इस्तेमाल करें। सफर करने वालों के लिए यह फीचर वरदान है।
- Instagram Plus हुआ भारत में लॉन्च: सिर्फ 299 रुपये में मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें इसके सभी कमाल के फायदे
- iQOO Flagship Days Sale शुरू: तीन स्मार्टफोन पर बंपर छूट, साथ में तगड़ा बैंक ऑफर, 11 जून तक है आखिरी मौका
- Fan: Xiaomi ने लॉन्च किया 100 स्पीड सेटिंग वाला छोटू फैन, 40 घंटे चलती है बैटरी, 5 मीटर तक फेंकता है हवा
- Vi लाया Jio-Airtel की नींद उड़ाने वाला प्लान: पूरे साल 2GB डेटा, फ्री Amazon Prime और JioHotstar, जानें कीमत