CES 2020 : टेबल लैंप रखेगा नींद पर निगाह, ईयरफोन करेगा ब्लड प्रेशर की निगरानी

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Thu, 09 Jan 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
Health Oriented and wearable gadgets became center of Attraction on CES 2020
फोटो : Twitter

    अमेरिका में चल रहे विश्व के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस) में इस साल वीयरेबल (पहन सकने वाले) गैजेट्स और टेक्नोलॉजी का बोलबाला है। इनके जरिये लोगों को अपने स्वास्थ्य की देखभाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है तो वहीं कई तरह की बीमारियों की निगरानी और समय पर मदद पहुंचाने वाली तकनीक भी मुहैया करवाई जा रही है। इसके अलावा मनोरंजन से लेकर विभिन्न सुविधाओं को बढ़ाने वाली तकनीकें भी सीईएस में पेश की गई हैं।

    CES 2020 : टेबल लैंप रखेगा नींद पर निगाह, ईयरफोन करेगा ब्लड प्रेशर की निगरानी

    नींद का प्रशिक्षण देता है हैच रिस्टोर लैंप

    बिगड़ी जीवन शैली और वातावरण में भरपूर नींद लेना मुश्किल होता जा रहा है। इसे ध्यान में रख विशेष लैंप और वाइट नॉइस मशीन हैच रिस्टोर प्रस्तुत की गई है। यह लैंप व्यक्ति की सोने की आदतों के मुताबिक रोशनी देता है। पढ़ते समय यह खुद पीली रोशनी, जागने के समय सफेद रोशनी और संगीत प्रस्तुत करता है। इसकी निर्माता रेस्ट कंपनी का दावा है कि यह प्रकाश और संगीत मानव मस्तिष्क के संज्ञानात्मक व्यवहार विज्ञान का अध्ययन कर बनाए गए हैं।

    CES 2020 : टेबल लैंप रखेगा नींद पर निगाह, ईयरफोन करेगा ब्लड प्रेशर की निगरानी

    ब्लड प्रेशर को भांप सकेंगे ईयरफोन

    स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने वाले शरीर पर पहने जा सकने वाले गैजेट्स की मांग बढ़ी है। वेलनसैल कंपनी ने ब्लड प्रेशर मापने वाले ईयरफोन के प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक कान के जरिए रक्त के बहाव को सबसे बेहतर ढंग से मापा जा सकता है। वहीं, ईयरफोन काफी समय हमारे कान से जुड़े रहते हैं, ऐसे में इनके जरिए ब्लड प्रेशर पर नजर रखी जा सकती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें