डुअल हुआ पुराना सैमसंग लाएगा तीन सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन, देखें डिजाइन

यदि आपका भी मन डुअल सेल्फी कैमरे से भर गया है तो सैमसंग जल्द ही आपको तोहफा देने वाला है। Samsung अब एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जिसमें एक-दो नहीं बल्कि पूरे तीन सेल्फी कैमरे हैं। सैमसंग के इस ट्रिपल सेल्फी कैमरे वाले फोन की डिजाइन भी सामने आई है।
भारतीय टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने Samsung के इस अपकमिंग फोन के स्क्रैच/डिजाइन को शेयर किया है, हालांकि फोन के अन्य फीचर्स या लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन यदि वाकई ऐसा होता है तो ट्रिपल कैमरे के साथ सैमसंग पहला स्मार्टफोन लॉन्च करेगा।
सामने आए स्क्रेच के मुताबिक फ्रंट में ट्रिपल कैमरा सेटअप डुअल कैमरा सेटअप की तरह ही है। इसकी भी स्टाइल पंचहोल ही होगी। स्क्रैच में तो कैमरा डिस्प्ले की राइट ओर दिख रहा है लेकिन वास्तविकता इससे अलग भी हो सकती है यानी कैमरे को लेफ्ट में भी जगह मिल सकती है।
उम्मीद की जा रही है कि ट्रिपल सेल्फी कैमरे में प्राइमरी लेंस हाई रिजॉल्यूशन वाला होगा, वहीं दूसरा लेंस ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर और तीसरा अल्ट्रा वाइड या डेफ्थ लेंस होगा। रियर पैनल पर तो क्वॉड कैमरा सेटअप आजकल आम बात हो गई है लेकिन सैमसंग की इसी तरह की तैयारी फ्रंट कैमरे को लेकर भी है।
बताते चलें कि सैमसंग नया फोन Samsung Galaxy F62 अगले सप्ताह 15 फरवरी को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। Samsung Galaxy F62 की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी एफ62 का माइक्रो पेज भी लाइव हो गया है। फ्लिपकार्ट के पेज से फोन के बैक और फ्रंट डिजाइन के बारे में भी जानकारी मिली है।
Samsung Galaxy F62 की कीमत
वैसे तो वास्तविक कीमत की जानकारी 15 फरवरी को ही लॉन्चिंग के दौरान मिलेगी, लेकिन सैमसंग ने यह जरूर कहा है कि Galaxy F62 की कीमत 20,000-25,000 रुपये के बीच होगी। इससे पहले एक लीक रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि इस फोन की कीमत 25,000 रुपये से कम होगी।