New Rule: सरकार ने लागू किए नए साइबर सुरक्षा नियम, अब फोन से SIM कार्ड निकालते ही बंद हो जाएगा WhatsApp
Messaging Apps Ban Without SIM:
सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब फोन से एक्टिव सिम कार्ड निकालते ही सभी तरह के मैसेजिंग एप बंद हो जाएंगे।

भारत में वाट्सएप, टेलीग्राम और अन्य एप तमाम मैसेजिंग का माध्यम बन चुके हैं, लेकिन बढ़ती साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों के मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने मैसेजिंग एप्स से जुड़े नियम पूरी तरह बदल दिए हैं।
फोन से SIM निकाली तो बंद हो जाएगा एप
केंद्र सरकार के नए साइबर सुरक्षा नियमों के अनुसार अब कोई भी मैसेजिंग एप तब तक नहीं चलेगा, जब तक फोन में एक्टिव सिम कार्ड मौजूद न हो। यानी यदि कोई यूजर सिम निकाल देता है। तो एप काम करना तुरंत बंद कर देगा।
ये भी पढ़े : Android 17: गूगल लाने वाला है सबसे बड़ा मोबाइल अपडेट, बदल जाएगा फोन का पूरा लुक, जानें और क्या होगा नया
सरकार के अनुसार, अपराधी अक्सर असली सिम निकालकर इंटरनेट या वाई-फाई के जरिए फर्जी नंबरों, वीपीएन और नकली अकाउंट से साइबर ठगी करते हैं। नया नियम इसी को रोकने के लिए बनाया गया है।

किन एप्स पर लागू होगा नियम?
नई गाइडलाइन अधिकतर सभी मैसेजिंग एप्स के लिए लागू हो रहा है। जैसे की वाट्सएप, टेलीग्राम, स्नैपचैट, शेयरचैट, जीचैट, जोश और ऐसे सभी एप जिनमें मोबाइल नंबर से अकाउंट चलाया जाता है।
ये भी पढ़े: WhatsApp: डेटा लीक पर उठे सवालों पर मेटा ने दी सफाई, कहा- व्हाट्सएप चैट्स पूरी तरह सुरक्षित

कंपनियों को क्या करना होगा?
दूरसंचार विभाग ने इस बदलाव को Telecommunication Cybersecurity Amendment Rules 2025 के तहत अनिवार्य कर दिया। कंपनियों को सुनिश्चित करना होगा कि यूजर का अकाउंट उसी समय चले जब सिम एक्टिव व मोबाइल में मौजूद हो। बैकग्राउंड में बिना सिम के एप चलने पर ऑटो लॉगआउट हो जाए।
- Google Maps Offline: अब बिना इंटरनेट के भी काम करेगा गूगल मैप, ऐसे करें ऑफलाइन फीचर का इस्तेमाल
- Google Maps: अब सफर होगा और भी आसान, गूगल मैप में शुरू हुआ हैंड्स-फ्री नेविगेशन, मिलेंगे कई नए फीचर्स
- Social Media: मलयेशिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, 2026 से लागू होगा नया नियम
- WhatsApp: डेटा लीक पर उठे सवालों पर मेटा ने दी सफाई, कहा- व्हाट्सएप चैट्स पूरी तरह सुरक्षित