ऑस्ट्रेलिया में हार गया Google, समाचार के बदले सात मीडिया संस्थान को देगा पैसे

ऑस्ट्रेलिया की सरकार और गूगल के बीच लंबे समय से चली आ रही लड़ाई गूगल की हार के साथ मुकाम पर पहुंची है। ऑस्ट्रेलिया में गूगल ने आखिरकार हाल मान गया है और समाचार के बदले देश के सात मीडिया संस्थानों को पैसे देने के लिए राजी हो गया है। भुगतान आधारित समाचार के लिए गूगल ने ऑस्ट्रेलिया अपनी नई सेवा न्यूज शोकेस भी पेश किया है। इससे पहले न्यूज शोकेस को गूगल ने ब्राजील और जर्मनी में पेश किया है। बता दें कि इससे पहले गूगल ने कहा था कि यदि ऑस्ट्रेलियाई सरकार पैसे के लिए मजबूर करती है तो वह अपनी समाचार सेवा देश में बंद करेगी।

पिछले महीने गूगल के ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के प्रबंध निदेशक, मेल सिल्वा ने पिछले सप्ताह एक संसदीय सुनवाई में कहा था कि प्रस्तावित कानून को यदि अमल में लाया जाता है तो उनके पास ऑस्ट्रेलिया छोड़ने के अलावा कोई अन्य रास्ता नहीं है। सिल्वा के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि वे इस तरह की धमकियों पर टिप्पणी नहीं करते।

ऑस्ट्रेलियाई संसद में इस बात को लेकर लंबी बहस चल रही थी कि गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियां जब मीडिया हाउस के कंटेंट का इस्तेमाल कर रही हैं तो बदले में उन्हें मीडिया हाउस को पैसे देने चाहिए या नहीं, लेकिन इंटरनेट कंपनियां सरकार के इस बहस के खिलाफ थी। गूगल के अलावा फेसबुक ने भी सरकार के इस कानून का विरोध किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑनलाइन विज्ञापन बाजार में गूगल की हिस्सेदारी 53 फीसदी और फेसबुक की 23 फीसदी है। अब यदि नए कानून का उल्लंघन होता है तो गूगल और फेसबुक पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
- Moto G40 इसी महीने भारत में हो सकता है लॉन्च, Moto G10, Moto G30 के फीचर्स भी हुए लीक
- अनलिमिटेड कॉलिंग और लंबी वैधता वाला Jio का सबसे सस्ता प्लान, मात्र 100 रुपये जियो जी भर के
- किसान आंदोलन से बढ़ा 'साइबर अटैक' का खतरा, पाकिस्तान का नाम आ रहा है सामने
- Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सैमसंग का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन