Google Gmail: जीमेल के नए फीचर से आसान हो जाएगा यूजर्स का बड़ा काम, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 27 Aug 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
google makes it easier to reply to emails for these users
Google Gmail - फोटो : FREEPIK

    दुनियाभर में गूगल की कई सारी सर्विस मौजूद हैं। सबसे बड़ा सर्च इंजन अक्सर यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी को लेकर काम करता रहता है। गूगल जीमेल की सुविधा लगातार आसान बनाने का काम कर रहा है। अगर आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, जीमेल में एक ऐसा फीचर आ रहा है, जिसमें यूजर्स को किसी ईमेल का रिप्लाई देने के लिए उस ईमेल को खोलना नहीं होगा। नए फीचर में जीमेल यूजर्स कंवर्सेशन बटन की मदद से किसी भी ईमेल का जवाब दे पाएंगे।

    Google Gmail
    Google Gmail - फोटो : FREEPIK

    रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जीमेल में आने वाले कंवर्सेशन बटन की मदद से ईमेल का जवाब दिया जा सकेगा। ऐसे में जो यूजर्स अक्सर जीमेल के जरिए ऑफिस या कोई अन्य काम करते हैं, उनके लिए यह फीचर काफी अहम साबित हो सकता है। नए फीचर में यूजर्स को ईमेल का जवाब देने के लिए कोई नई स्क्रीन नहीं खोलनी होगी। ऐसे में आने वाला जीमेल का फीचर यूजर्स का समय और मेहनत दोनों बचाएगा।

    Google Gmail
    Google Gmail - फोटो : FREEPIK

    जीमेल में फिलहाल किसी ईमेल का जवाब देने के लिए पहले रिप्लाई और रिप्लाई ऑल करना होता है। वहीं, मैसेज फॉरवर्ड करने के लिए भी एक नई स्क्रीन ओपन करनी होती है। इन सबको चुनने के लिए यूजर्स को कंपोज का विकल्प चुनना होता है। मगर नए अपडेट में एंड्रॉयड यूजर्स आसानी से स्क्रीन को नीचे करके टेक्स्ट बॉक्स के जरिए ईमेल का जवाब दे सकते हैं। फिलहाल नया अपडेट सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। गूगल के मुताबिक, यह फीचर आईओएस यूजर्स के लिए साल के आखिर तक आ सकता है, मगर जब तक यूजर्स को इंतजार करना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें