गूगल की पिक्सल के साथ मोबाइल बाजार में धमाकेदार दस्तक

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Wed, 05 Oct 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
Google launches Pixel Smartphone
Google Pixel

    गूगल ने दो नए स्मार्टफोन पिक्सल और पिक्सल एक्सएल लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इसके अलावा कई दूसरे हार्डवेयर उत्पाद भी बाजार में उतारे हैं। एंड्रॉयड फोन के विपरीत पिक्सल और पिक्सल एक्सएल रिलीज होते ही ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्युरिटी अपडेट को अपने आप इंस्टॉल कर लेगा।

    Google phone
    Google phone

    पिक्सल की कीमत रुपए में करीब 50 हजार (599 डॉलर) और पिक्सल एक्सएल की कीमत 61 हजार रुपए (719 डॉलर) रखी गई है। इनकी ब्रिकी 20 अक्टूबर को शुरू होने वाली है। गूगल ने खास हार्डवेयर 3-डी हेडसेट यानी वर्चुअल रिएलिटी किट लॉन्च किया है।

    Google
    Google

    स्मार्टफोन से वर्चुअल रिएलिटी यानी वीआर व्यू के लिए यह हेडसेट लगाया जा सकता है। इसके अलावा गूगल 4k मीडिया स्ट्रीमर भी लेकर आया है। दोनों पिक्सल स्मार्टफोन हैंडसेट इस मामले में अपने तरह के पहले फोन होंगे जिनके होम बटन को (ऐप्पल के सिरी की तरह दबाकर) गूगल असिस्टेंट ट्रिगर किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें