Google: यूजर्स को मुफ्त में मिलती हैं गूगल की कई सारी सर्विस, फिर भी कैसे होती है मोटी कमाई?

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 01 Aug 2024 12:57 PM IST
सार

आप गूगल का इस्तेमाल करते ही होंगे, ऐसे में क्या आप जानते हैं कि गूगल कितनी सारी सेवाओं को मुफ्त में देता है, मगर फिर भी यूजर्स को किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होता है। इसके पीछे कई सारे कारण हैं, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
google income source despite most of the free services for users
Google - फोटो : FREEPIK

    दुनियाभर में गूगल एक मशहूर टेक कंपनी है, यह बात तो आप जानते होंगे। गूगल की कई सर्विस हैं, जिसका इस्तेमाल लोग जमकर करते हैं। गूगल सर्च इंजन और गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम जैसी सुविधाओं का लाभ लोगों को मिलता है। आप भी गूगल की कई सारी सर्विस का इस्तेमाल करते होंगे, मगर क्या आप जानते हैं कि गूगल हर मिनट में मोटा पैसा कमाता है। हालांकि, फिर भी यूजर्स को एक रुपया किसी भी सर्विस के लिए नहीं देना पड़ता है। गूगल यूजर्स पैसे भी नहीं लेता, फिर भी इतनी कमाई कैसे कर लेता है। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की जानकारी।

    Google
    Google - फोटो : FREEPIK

    स्मार्टफोन में यूजर्स एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं, इस ओएस का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है। इसके अलावा गूगल स्मार्टवॉच, टैबलेट और स्मार्टटीवी के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम बनाता है। स्मार्टवॉच, टैबलेट और स्मार्टटीवी के ओएस के लिए गूगल यूजर्स से किसी तरह का चार्ज नहीं लेता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद भी कंपनी आसानी से मोटी कमाई करती है।

    Google
    Google - फोटो : FREEPIK

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल की कमाई का मुख्य जरिया विज्ञापन हैं। इस बारे में शायद आप जानते होंगे। गूगल यूजर्स को कई सारे विज्ञापन दिखाकर अच्छी कमाई करता है। आपने अक्सर स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य डिवाइस में गूगल के कई विज्ञापन देखे होंगे, ज्यादातर यूजर्स इस पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं, मगर फिर भी गूगल हर समय तगड़ी कमाई करता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें