Update: इन यूजर्स को मिलेगा एपल इंटेलीजेंस फीचर का फायदा, इंस्टाल करने के लिए फॉलो करें यह प्रोसेस
एपल ने अपने यूजर्स को एक बड़ी सौगात दी है। एपल यूजर्स अब एपल इंटेलीजेंस फीचर का लाभ उठा पाएंगे। हालांकि, यह फीचर कुछ ही यूजर्स को मिलेगा। जानिए किस तरह से इसका फायदा लिया जा सकता है।

विस्तार
टेक उद्योग की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक एपल ने यूजर्स को बड़ी खुशखबरी दी है। एपल ने आईओएस 18.1 का पहला बीटा वर्जन पेश कर दिया है। इसके साथ ही आईपेडओएस 18.1 और मैकओएस 15.1 भी जारी किया है। यह सभी एपल इंटेलीजेंस फीचर का फायदा भी ले सकेंगे। ऐसे में यूजर्स को कई फीचर्स पहले से बेहतर तौर पर नजर आएंगे। इसमें सिरी और फोटोज एप में सुधार किया गया है। इसके साथ ही यूजर्स को नैचुरल सर्च सपोर्ट भी मिलता है।
एपल इंटेलीजेंस बीटा को इंस्टाल करने के लिए यूजर्स के पास आईफोन 15 प्रो मैक्स, आईपैड, एम 1 चिप, मैक और एपल सिलिकॉन की जरूरत होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल इंटेलीजेंस फीचर का फायदा सिर्फ डेवलेपर्स ही उठा सकते है, क्योंकि इसका बीटा वर्जन केवल डेवलेपर्स के लिए एक्सेसएबेल है।
- सबसे पहले आईफोन और आईपेड की सेटिंग में जाना होगा।
- इसके बाद यूजर्स को सॉफ्टवेयर अपडेट में जाना होगा।
- फिर बीटा अपडेट पर क्लिक करना होगा, फिर आईओएस 18.1 डेवलेपर्स बीटा पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद पीछे वाली स्क्रीन पर जाना है और डाउनलोड और इंस्टाल पर क्लिक करना है।