10 साल का हुआ गूगल क्रोम, इसके 5 कमाल के फीचर्स कुछ ही लोग जानते होंगे

गूगल क्रोम ब्राउजर का नाम तो आपने सुना ही होगा, जी हां, हम उसी गूगल क्रोम के बारे में बात कर रहें जो हर एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन और लैपटॉप व डेस्कटॉप में आपको मिल ही जाएगा। आज से ठीक 10 साल पहले गूगल ने इसे लांच किया था। गूगल क्रोम ब्राउजर से पहले ब्राउजर के रूप में दो ही विकल्प माइक्रोसॉफ्ट एक्सप्लोरर और मोजिला फायरफॉक्स। वहीं एप्पल का सफारी में बाजार में था। वैसे आप गूगल क्रोम इस्तेमाल तो करते ही होंगे। इन दस सालों गूगल क्रोम काफी बदल भी गया है। खैर आइए आज हम आपको गूगल क्रोम के 5 कमाल के फीचर के बारे में बताते हैं।

सभी टैब एक साथ बंद होने पर
कई बार ऐसा होता है कि गूगल क्रोम में हम कई सारे टैब किए हुए होते हैं लेकिन गलती से सारे टैब एक साथ बंद हो जाते हैं। ऐसे में हम परेशान हो जाते हैं, हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आपको गूगल क्रोम फिर से ओपन करना है और इसके बादControl+Shift+Tतीनों बटन को एक साथ दबाना है। अब एक नई विंडो में आपके सभी पुराने टैब खुल जाएंगे। इसके बाद दूसरी विंडो को बंद कर दें।

इनकॉग्निटो मोड
अगर आप चाहते हैं कि आप गूगल क्रोम ब्राउजर में कौन-कौन सी वेबसाइट पर जा रहे हैं इसकी जानकारी किसी को ना हो तो आप इनकॉग्निटो मोड की मदद ले सकते हैं। इस मोड में सर्चिंग या सर्फिंग करने पर हिस्ट्री नहीं बनती है और किसी को पता नहीं चलता है कि आपने कंप्यूटर पर क्या-क्या सर्च किया। इनकॉग्निटो मोड को ऑन करने के लिए गूगल क्रोम ब्राउजर के दाहिनी ओर दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करें और फिर आपके इनकॉग्निटो मोड का विकल्प मिल जाएगा।