Twitter में आ रहा है बड़ा फीचर, अब पता चल जाएगा कौन है ऑनलाइन 

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 03 Sep 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
Twitter testing Facebook like reply and status indicators
twitter

    ट्विटर ने फेसबुक की राह पर चलते हुए दो नए फीचर लांच किए हैं जिनमें ऑनलाइन स्टेटस और थ्रिडिंग शामिल हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो अब आप जान सकेंगे कि आपका कौन-सा फॉलोअर ऑनलाइन है। साथ ही थ्रिडिंग फीचर की मदद से आप किसी कॉमेंट या किसी पोस्ट पर आ रहे तमाम कॉमेंट को फॉलो कर सकेंगे।

    इसकी जानकारी देते हुए ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'हम इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को और रोटक बनाने के लिए दो फीचर ला रहे हैं जिनमें रिप्लाई थ्रिडिंग और प्रीसेंस शामिल हैं।'

    विज्ञापन

    ये दोनों फीचर फेसबुक की तरह ही हैं। जैसे फेसबुक पर आप जान पाते हैं कि आपका कौन सा फ्रेंड ऑनलाइन है। ठीक वैसे ही अब आप ट्विटर पर पता लगा सकेंगे। इसके अलावा फेसबुक पर जैसे कॉमेंट की लड़ी बन जाती है, वैसे ही ट्विटर पर भी होगा। ट्विटर पर कुछ कॉमेंट रंगीन भी होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमसंग के सबसे सस्ते 4जी स्मार्टफोन गैलेक्सी जे2 कोर की अनबॉक्सिंग

    नए फीचर को लेकर ट्विटर के प्रोडक्ट हेड सारा हैदर ने भी ट्वीट करके लोगों से फीडबैक मांगा है, वहीं डॉर्सी ने भी सारा के ट्वीट को री-ट्वीट किया है। सारा ने कहा है कि ट्विटर पर लोगों को खास अनुभव देने के लिए जल्द ही कुछ अन्य फीचर लांच किए जाएंगे। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि यूजर्स के पास इसका विकल्प होगा या नहीं कि वे अपने ऑनलाइन स्टेटस को बंद कर सकें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें