Future Technology: आने वाली इन तकनीकों से बदल जाएगी दुनिया की तस्वीर, भविष्य को मिलेगा एक नया आकार

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Sun, 08 May 2022 02:23 PM IST
विज्ञापन
Future Technology: Internet of Things Quantum IoT computing and Hyperloop Know More in Hindi
Future Technology - फोटो : Istock

    Future Technology:

    तकनीक के क्षेत्र में हो रहा विकास इंसानी भविष्य के लिए नई संभावनाओं के रास्तों को खोल रहा है। ट्रांसपोर्टेशन, डाटा, क्वांटम कम्प्यूटिंग से लेकर वर्चुअल रियलिटी के क्षेत्रों में रिसर्च के लिए बिलियंस ऑफ डॉलर्स का निवेश किया जा रहा है। ऐसे में आने वाला भविष्य तकनीकी नजरिए से काफी समृद्ध होने वाला है। महज कुछ सालों के इंतजार के बाद हमें ऐसी कई तकनीकें देखने को मिलेंगी, जो हमारे भविष्य को बदलने का काम करेंगी। इसी कड़ी में आज हम आपको भविष्य की उन तकनीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका व्यापक असर हमारे आने वाले जीवन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं इनके बारे में -

    इंटरनेट ऑफ थिंग्स

    इंटरनेट ऑफ थिंग्स तकनीक का वह विकास है, जिसमें कई गैजेट्स को नेटवर्किंग के माध्यम से एक साथ जोड़ा जाएगा। इंटरनेट ऑफ थिंग्स को IOT भी कहा जाता है। इसमें सभी गैजेट्स एक साथ जुड़कर एक दूसरे को डाटा का आदान प्रदान करते हैं, जिससे सभी उपकरणों के बीच एक इंटीग्रेशन आता है।

    Future Technology
    Future Technology - फोटो : Istock

    आईओटी आने के बाद इंसान की जिंदगी काफी आसान हो जाएगी। इसके आने के बाद आप एक डिवाइस को इंटरनेट के साथ कनेक्ट करके दूसरे डिवाइस से भी काम कर सकेंगे। तकनीक के इस विकास से भविष्य में ऐसे स्मार्ट घर होंगे, जिसके भीतर सभी डिवाइस एक दूसरे के साथ कनेक्ट रहेंगे। मान लीजिए आप टीवी और दरवाजे को बंद किए बगैर अपने घर से बाहर चले गए।

    Future Technology
    Future Technology - फोटो : Istock

    इस स्थिति में स्मार्ट घर का जो कम्बाइन आर्टिफिशियल ब्रेन होगा। वह इस चीज को सेंस करके अपने आप घर के दरवाजे और टीवी को बंद कर देगा। इस बात की जानकारी आपके फोन पर भी आ जाएगी। सभी टेक्निकल डिवाइस के बीच जो ये इंटीग्रेशन है। यही इंटरनेट ऑफ थिंग्स है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें