Flipkart रिपब्लिक डे सेल: Apple-Moto और सैमसंग के फोन पर 18,000 रु. तक की छूट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 22 Jan 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Flipkart Republic Day sale: Massive discounts on iPhone X, Moto G5 Plus and Redmi Note 4
Flipkart Republic Day sale

    फ्लिपकार्ट पर रिपब्लिक डे सेल शुरू हो गई है। सेल का आज तीसरा दिन है। यह सेल 23 जनवरी की रात 12 बजे खत्म हो जाएगी। इस सेल में आईफोन X, शाओमी रेडमी नोट 4 और सैमसंग के कई स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

    iphone x
    iphone x

    सबसे पहले Apple iPhone X की बात करें तो इस फोन के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 89,000 रुपये है लेकिन इस सेल में यह फोन 84,999 रुपये में मिल रहा है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत इस फोन पर 18,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। iPhone 7 के 32GB वेरियंट 40,999 रुपये में मिल रही है जबकि इसकी कीमत 49,000 रुपये है। इस फोन पर भी 18,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

    Samsung Galaxy On Nxt
    Samsung Galaxy On Nxt

    सैमसंग ऑन नेक्सट (64 जीबी) 11,900 रुपये में बिकेगा, जबकि इसकी वास्तिवक प्राइस 17,900 रुपये है यानी इस फोन पर 6 हजार रुपये की छूट मिलेगी। सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में रियर कैमरा- 13MP का, फ्रंट कैमरा- 8MP, बैटरी- 3300mAh की, डिस्प्ले- 5.5 इंच, रैम- 3GB, स्टोरेज- 64GB है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें