Mobiles Bonanza Sale: सैमसंग और Oppo के फोन पर 8,000 रुपये तक की छूट

अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और इसके लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। फ्लिपकार्ट पर मोबाइल बोनाजा सेल का आयोजन हुआ है जो 13-15 मार्च तक चलेगा। इस सेल में लेनोवो, सैमसंग और मोटो के स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। आइए जानते हैं इस सेल में मोबाइल ऑफर के बारे में।

Lenovo K8 Plus
इस फोन को सिर्फ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत पहले 10,999 रुपये थी। इसमें 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 3GB रैम, 32GB स्टोरेज, फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल रियर कैमरा (13+5 मेगापिक्सल), फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का और 4000mAh की बैटरी है।

Samsung Galaxy On Nxt
इस फोन की कीमत 17,900 रुपये है लेकिन सेल में 11,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 64GB स्टोरेज, 3 जीबी रैम, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3300 एमएएच की बैटरी है।