BSNL लाया लूट लो ऑफर, इन प्लान्स पर मिल रहा 60% डिस्काउंट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 12 Mar 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
BSNL Loot Lo Postpaid Offer, Get Up to 60 percent Discount On Plans
Mobile user

    BSNL ने अपने पुराने लूट लो प्लान को फिर से लॉन्च किया है। लूट लो प्लान को कंपनी ने पिछले साल नवंबर में पहली बार पेश किया था. इस प्लान के तहत पोस्टपेड यूजर्स को चुनिंदा प्लान्स पर 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

    यह डिस्काउंट 31 मार्च 2018 तक कराए गए रिचार्ज पर ही मिलेगा। साथ ही बता दें कि यह प्लान BSNL के नए और मौजूदा दोनों प्रकार के पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है। इस प्लान के तहत नए कनेक्शन पर सिम एक्टिवेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा।

    विज्ञापन

    इस ऑफर के तहत 1,525 रुपये वाले प्रीमियम पोस्टपेड प्लान में 60 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इस प्लान के तहत अनलिमिटेड कॉल्स के साथ मैसेज और अनलिमिटेड डाटा मिलता है। हालांकि इसके लिए 12 महीने का रेंटल वाला प्लान लेना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यानी 12 महीने के लिए इस प्लान की कीमत 7,320 रुपये हो जाएगी। वहीं अगर आप इस प्लान को 6 महीने के रेंटल पर लेते हैं तो आपको 45 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। 6 महीने के लिए इस प्लान की कीमत 5,033 रुपये होगी।

    लूट लो ऑफर के तहत सबसे सस्ता प्लान 225 रुपये का है। अगर इस प्लान को आप 12 महीने के लिए एडवांस में लेते हैं तो आपको 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। 12 महीने के लिए इस प्लान की कीमत 2,160 रुपये हो जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें