Flipkart मोबाइल फेस्टिव सेल शुरू, कम कीमत में खरीद सकेंगे स्मार्टफोन, मिलेंगे ये शानदार ऑफर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 30 Oct 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
Flipkart Mobile Festive Sale 2019 Start You Can Buy Smartphone At Cheap Rate
Flipkart Mobile Festive Sale - फोटो : flipkart

    ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने एक बार फिर से मोबाइल फेस्टिव सेल (Flipkart Mobile Festive Sale 2019) आयोजित की है। इसमें ग्राहकों को स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर शानदार ऑफर्स और बड़े डिस्काउंट मिलेंगे। इससे पहले भी कंपनी ने त्योहारों के दौरान ग्राहकों के लिए आकर्षक डील्स उपलब्ध कराई थीं। हम आपके लिए कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप किफायती कीमत में खरीद सकेंगे।

    Realme 5 and Realme 5 Pro
    Realme 5 and Realme 5 Pro - फोटो : Amar Ujala

    Realme 5

    ग्राहक फ्लिपकार्ट की सेल में रियलमी 5 स्मार्टफोन को मात्र 8,999 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, इस फोन की असल कीमत 10,999 रुपये है। इसके साथ ही ग्राहकों को 900 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.5 इंच HD+ मिनीड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है, जो कि गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा भी मिलेगी। परफॉरमेंस के लिए कंपनी ने इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया है।

    samsung galaxy a50 and galaxy a30
    samsung galaxy a50 and galaxy a30

    Samsung A50

    ग्राहक इस फोन को फ्लिपकार्ट से 20 हजार रुपये की बजाय 16,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। साथ ही ग्राहकों को प्री-बुक करने पर दो हजार रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के कार्ड से खरीदारी करने पर दस फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही शानदार परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 9610 प्रोसेसर दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें