Lockdown 5.0 : लॉकडाउन में अकेलापन का अहसास नहीं होने देंगे ये गेम

लॉकडाउन के दौरान अगर आप भी फिल्म या फिर ऑनलाइन वीडियो देखकर थक चुके हैं, तो आप ऑनलाइन गेमिंग ट्राई कर सकते हैं। यहां आज हम आपको कुछ खास मोबाइल गेम के बारे में बताएंगे, जिनसे आपकी बोरियत चुटकियों में दूर हो जाएगी। साथ ही आप इन गेम्स को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ भी खेल पाएंगे। तो आइए इन गेम्स पर डालते हैं एक नजर...

PUBG गेम
पबजी गेम लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। लॉकडाउन के दौरान लोगों ने इस गेम को जमकर खेला है। अगर आप भी घर में बोरियत महसूस कर रहे हैं, तो आप इस गेम को खेल सकते हैं। इस गेम में आपको कई सारे मैप्स मिलेंगे, जिनमें आपको अपने आप को बचाते हुए अन्य प्लेयर्स को मारना होगा। साथ ही आपको इस गेम में कई गेमिंग मोड के साथ चैटिंग का विकल्प भी मिलेगा।

Carrom Pool गेम
अगर आप Carrom गेम के शौकीन है, तो यह गेम आपकी पहली पसंद बन सकता है। इस गेम को भी आप अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ खेल सकते है। इसके साथ ही यह गेम ऑफलाइन मोड को भी सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि आप बिना इंटरनेट के भी यह गेम खेल पाएंगे। इसके अलावा आपको इस गेम में रिवार्ड भी मिलेगा।
- Jio, Airtel: ये हैं दोनों कंपनियों के शानदार ब्रॉडबैंड प्लान, कॉलिंग के साथ मिलेगा पर्याप्त डाटा
- भारतीय डेवलपर ने एपल के Sign in में खोजा बड़ा बग, मिले 75 लाख रुपये
- सुरक्षा प्रमाणित हुए भारत में सैमसंग के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ये होंगे मानक
- फ्लिपकार्ट की Flipstart Days बंपर सेल हुई शुरू, मिलेंगे शानदार ऑफर्स