रशियन हैकर्स से खरीदी बैंक अकाउंट की जानकारी, देश के हजारों लोगों को लगाया चूना

पिछले छह महीनों में दो बार भारत के लोगों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड की जानकारी डार्क नेट पर सार्वजनिक होने की रिपोर्ट सामने आई है। बीते जनवरी में आई रिपोर्ट के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंकों को मामले की जांच का आदेश दिया था। वहीं अब एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जो हैकर्स से क्रेडिट और डेबिट कार्ड की जानकारी खरीदकर देश में लोगों को चूना लगा रहा था। आइए जानते हैं...

मध्य प्रदेश साइबर सेल ने दो ऐसे साइबर चोरों को गिरफ्तार किया है जो रशियन हैकर्स ने लोगों के बैंक अकाउंट की जानकारी खरीदकर लोगों को ठगते थे। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही फेसबुक पर विज्ञापन के लिए चोरी किए गए क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया है।

पुलिस का कहना है कि इससे पहले ये ठग डार्क नेट पर मौजूद हैकर्स की वेबसाइट से वर्चुअल करेंसी बिट्क्वाइन का इस्तेमाल कर क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डाटा खरीदते थे। पुलिस को इनके पास से 700 क्रेडिट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी मिली है। थे।