कोरोना वायरस: घर बैठे कर सकते हैं ये काम, नहीं होगी आर्थिक परेशानी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 18 Mar 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak: Business Ideas For Work from home Know All Details In Hindi
CORONAVIRUS - फोटो : amar ujala

    भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) तेजी से फैल रहा है। इस वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने देश में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। साथ ही निजी कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया है। इसके अलावा कई लोग ऐसे भी हैं जो छुट्टी पर हैं तो यह खबर ऐसे ही लोगों के लिए है। अगर ऐसे में आप भी घर बैठे पैसा कमाना चाहते है, तो हम आपको कुछ ऑनलाइन बिजनेस के बारे में बताएंगे, जिससे आप मोटी कमाई कर सकेंगे। आइए इन बिजनेस आइडिया पर डालते हैं एक नजर...

    blog
    blog - फोटो : amar ujala

    ब्लॉग लिखकर कमा सकते हैं पैसा

    अगर आपको भी लिखने का शौक है तो आप ब्लॉग लिखकर पैसे कमा सकते हैं। ब्लॉग बनाना काफी आसान है। आप गूगल के ब्लॉगर या वर्ड प्रेस पर भी ब्लॉग शुरू कर सकते हैं। खास बात यह है कि अधिक तकनीकी जानकारी होने की जरूरत नहीं है, लेकिन जिस विषय पर आप लिखना चाहते हैं उसकी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। जैसे ही आपके ब्लॉग को पढ़ने वालों की संख्या बढ़ने लगेगी आप अपने ब्लॉग पर विज्ञापन देकर पैसे कमा सकते हैं।

    writing
    writing - फोटो : amar ujala

    मैग्जीन के लिए लेख लिखें

    यदि आप किसी खास विषय की बहुत अच्छी जानकारी रखते हैं तो आप पेड राइटिंग के जरिए भी पैसा कमा सकते हैं। आप किसी मैग्जीन, वेबसाइट या अन्य किसी प्रकार के माध्यम के लिए लेख लिखकर उनसे पैसे ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको ऐसे माध्यमों की तलाश में थोड़ा समय देना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें