लॉकडाउन के दौरान TikTok एप को प्ले स्टोर पर 100 करोड़ से ज्यादा बार किया गया डाउनलोड

लॉकडाउन के दौरान चीनी वीडियो एप टिक-टॉक ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। गूगल प्ले स्टोर पर टिक-टॉक एप को 100 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। अब यह एप गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला मोबाइल एप बन गया है। हालांकि, गूगल ने अभी तक इसके बारे में आधिकारिक एलान नहीं किया है। वहीं, टिक-टॉक के यूजरबेस में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही यह मोबाइल एप भारत में भी सबसे ज्यादा बार डाउनलोड होने वाला एप बन गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में हैं। ऐसे में टिक-टॉक एप के यूजर्स की संख्या पहले की तुलना में अब तेजी बढ़ी है। इसके अलावा फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया एप के यूजरबेस में भी इजाफा हुआ है।
भारत में टिक-टॉक एप को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लोग इस एप के जरिए शॉर्ट वीडियो बनाकर एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं। इनमें फनी, लिप सिंक और म्यूजिक वीडियो शामिल हैं।
टिक-टॉक के अलावा वी-मेट वीडियो एप के यूजरबेस में भी वृद्धि हुई है। साथ ही फेसबुक और इंस्टाग्राम के इस्तेमाल में 40 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इन सभी मोबाइल एप को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की उम्र 18 से 34 वर्ष है।
भारत में इस समय कोरोना वायरस की वजह से 308 लोगों की मौत हो चुकी हैं और 9,152 लोग इससे संक्रमित हैं। वहीं, अभी तक 856 लोग ठीक हो गए हैं।
- Jio Vs Airtel Vs Vodafone: जानें 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में से किसमें है ज्यादा फायदा
- Reliance Jio Fiber का शानदार ऑफर, सिर्फ 199 रुपये में मिलेगा 1024GB डाटा
- काम की खबर: यहां मिलेगी कोरोना वायरस से जुड़ी सभी हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी
- Google Doodle: गूगल ने डूडल बनाकर कोरोना वायरस से लड़ रहें डॉक्टर्स का किया धन्यवाद