काम की खबर: यहां मिलेगी कोरोना वायरस से जुड़ी सभी हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी

कोरोना वायरस को हराने के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा है। ऐसे में भारत सरकार ने इस लड़ाई में आपका साथ देने के लिए कुछ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन चैटबॉट, ई-मेल आईडी और नंबर जारी किए हैं, जिनका आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। कोरोना वायरस को लेकर सहायता के लिए आप इन नंबर, ई-मेल आईडी और चैटबॉट का उपयोग कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कोरोना हेल्पडेस्क चैटबॉट से लेकर नंबर तक के बारे में विस्तार से...

कोरोना वायरस की सरकारी वेबसाइट
अगर आप कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी हासिल करना चाहते है, तो आपको स्वस्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mohfw.gov.in/ पर जाना होगा। यहां आपको वायरस से जुड़ी हर तरह की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा इस साइट पर अलग-अलग राज्य के हेल्पलाइन नंबर मौजूद हैं।

कोरोना हेल्पडेस्क चैटबॉट
केंद्र सरकार ने पिछले महीने व्हाट्सएप और टेलीग्राम मैसेजिंग एप पर MyGov Corona Helpdesk नंबर जारी किया था। इस नंबर पर आपको कोरोना वायरस के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। इस नंबर 9013151515 को सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर में सेव करें। इसके बाद Hi लिखकर व्हाट्सएप मैसेज भेजें। मैसेज भेजने के तुरंत बाद आपके पास एक मैसेज आएगा जिसमें कोरोना के लिए हेल्पलाइन नंबर दिया गया होगा। साथ ही कोरोना को लेकर कई सारे सवालों के जवाब भी आपको मिलेंगे। आपको बस मैसेज में से विकल्प को चुनकर ए, बी, सी और डी में रिप्लाई करना होगा।
- Google Doodle: गूगल ने डूडल बनाकर कोरोना वायरस से लड़ रहें डॉक्टर्स का किया धन्यवाद
- Google Pay: घर बैठे इन सेवाओं के लिए करें ऑनलाइन पेमेंट, नहीं पड़ेगी बाहर जाने की जरूरत
- अमेजन अपने सबसे खास एप Prime Now को जल्द करने वाली है बंद, जानें वजह
- आप बिना नया सेट-बॉक्स खरीदे ही बदल सकेंगे डीटीएच कंपनी, जल्द आने वाला है नया नियम