Coronavirus: BSNL से लेकर Jio तक ने बढ़ाई प्रीपेड प्लान की वैधता

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 01 Apr 2020 03:41 PM IST
Coronavirus jio airtel bsnl mtnl and vodafone idea increase prepaid plan validity know all about it in hindi
smartphone - फोटो : social media

    लॉकडाउन के चलते ट्राई की अपील के बाद सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड ग्राहकों की वैधता को बढ़ा दिया है। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल-एमटीएनएल के अलावा जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया भी शामिल हैं। ट्राई ने सोमवार को सभी कंपनियों से लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों को रिचार्ज और कूपन मिलने में आ रही परेशानी को देखते हुए वैधता बढ़ाने की अपील की थी। इसके बाद ही सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल और एमटीएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों की वैलिडिटी 20 अप्रैल तक बढ़ा दी थी। इसके अलावा एयरटेल ने भी प्रति ग्राहक कम औसत राजस्व (एपीआरयू) के लिए वैलिडिटी को 17 अप्रैल तक बढ़ा दिया और 10 रुपये का मुफ्त टॉकटाइम भी दिया है। इसका लाभ एयरटेल के 8 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को मिलेगा।

    Jio
    Jio - फोटो : amarujala

    जियो दे रही 100 मिनट की मुफ्त कॉलिंग

    रिलायंस जियो ने लॉकडाउन के दौरान अपने उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए न सिर्फ वैलिडिटी 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है, बल्कि ग्राहकों को कॉल करने के लिए 100 मिनट मुफ्त दे रही है। इसके अलावा 100 एसएमएस भी दिए हैं। कंपनी ने कहा है कि 17 अप्रैल के बाद भी बिना रिचार्ज कराए ऐसे ग्राहकों की इनकमिंग कॉल जारी रहेगी। इससे पहले कंपनी ने जियो स्टोर या अन्य खुदरा दुकानों से रिचार्ज में आ रही दिक्कतों को देखते हुए ग्राहकों को यूपीआई, एटीएम, एसएमएस और कॉल के जरिये रिचार्ज की सुविधा दे चुकी है।

    Vodafone Idea
    Vodafone Idea

    वोडाफोन-आइडिया के 10 करोड़ ग्राहकों को लाभ

    एजीआर और भारी घाटे से जूझ रही वोडा आइडिया ने भी संकट की इस घड़ी में अपने 10 करोड़ ग्राहकों की प्रीपेड वैलिडिटी 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है। वोडा आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि कम आय वाले करोड़ों उपभोक्ता बिना रिचार्ज कराए इनकमिंग कॉल की सुविधा ले सकेंगे। इसके अलावा उन्हें 10 रुपये का अतिरिक्त टॉकटाइम भी मुफ्त दिया जा रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें