Smartphone: जेब ढीली करने के लिए हो जाइए तैयार! 2026 से काफी महंगे हो जाएंगे स्मार्टफोन, इस सख्स ने बताई वजह
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। 'नथिंग' के को-फाउंडर कार्ल पेई ने खुलासा किया है कि 2026 से मोबाइल फोन की कीमतें 30% तक बढ़ सकती हैं। एआई (AI) की बढ़ती मांग और चिप्स की कमी ने पूरी इंडस्ट्री का गणित बिगाड़ दिया है।

स्मार्टफोन की दुनिया में एक बड़ा बदलाव आने वाला है और यह आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। स्मार्टफोन कंपनी नथिंग (Nothing) के को-फाउंडर कार्ल पेई का मानना है कि साल 2026 पूरी इंडस्ट्री के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित होगा। पिछले काफी समय से फोन बनाने वाली कंपनियां एक ही फॉर्मूले पर काम कर रही थीं। वक्त के साथ कंपोनेंट्स के दाम कम होते थे और फोन के फीचर्स बढ़ते थे। लेकिन पेई के मुताबिक, अब यह मॉडल पूरी तरह टूट चुका है।

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
इस बढ़ती महंगाई के पीछे सबसे बड़ा हाथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का है, जो मेमोरी चिप्स स्मार्टफोन में इस्तेमाल होती हैं। अब उन्हीं की भारी मांग एआई डेटा सेंटर्स में भी हो रही है। दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां एआई के इस दौर में खुद को आगे रखने के लिए महीनों पहले ही चिप्स का स्टॉक बुक कर रही हैं। इसका सीधा असर यह हुआ है कि स्मार्टफोन कंपनियों को अब उन्हीं चिप्स के लिए एआई दिग्गजों से मुकाबला करना पड़ रहा है, जिससे उनकी कीमतें आसमान छू रही हैं।

मेमोरी के दामों में 3 गुना उछाल
कार्ल पेई ने कुछ चौंकाने वाले आंकड़े साझा किए हैं। उनका कहना है कि कुछ मामलों में मेमोरी चिप्स की लागत पहले के मुकाबले 3 गुना तक बढ़ चुकी है। जो मेमोरी मॉड्यूल एक साल पहले करीब $20 (लगभग 1,600 रुपये) का मिलता था, वह साल के अंत तक प्रीमियम फोन के लिए $100 (लगभग 8,300 रुपये) के पार जा सकता है।
- Tech: इस कंपनी के 25,000 कर्मचारी अब नहीं हैं इंसान, बिजनेस प्लान से लेकर रिसर्च तक का काम कर रहे ये खास एजेंट
- Body Scanners: क्या एयरपोर्ट पर लगा बॉडी स्कैनर कपड़ों के अंदर झांक सकता है? जानिए इस मशीन का पूरा सच
- Touchscreen: कारों से बड़ी-बड़ी टचस्क्रीन की होगी छुट्टी, वापस लौटेंगे बटन वाले सिस्टम, जानें क्यों
- Tech Explained: iPhone कैमरा के पास क्या है ये काला डॉट? वर्षों से फोन चलाने वाले भी नहीं जानते, यहां जानें