Budget 2021: इन पांच तरीकों से स्मार्टफोन यूजर्स होंगे प्रभावित

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 02 Feb 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Budget 2021 5 impact on smartphone user seen in upcoming days all you need to know
Budget 2021 impact on smartphone - फोटो : amarujala

    2021-22 के लिए सरकार ने आम बजट पेश तो कर दिया है लेकिन यह बजट आम नहीं है। आम आदमी की जेब यह बजट ढीली करने वाला है। Budget 2021 आपके स्मार्टफोन के बजट को बिगाड़ सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस बजट में की ऐसे फैसले लिए गए हैं जो स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के हित में नहीं हैं। यह बजट स्मार्टफोन यूजर्स को पांच तरीके से प्रभावित कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे...

    Lightning cable
    Lightning cable - फोटो : O.MG/TWITTER

    चार्जर, एडाप्टर और अन्य एसेसरीज

    सरकार ने बजट 2021 में चार्जर, एडाप्टर और केबल जैसे प्रोडक्ट पर आयात शुल्क 2.5 फीसदी कर दिया है जो कि फिलहाल शून्य है। वहीं चार्जर में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पर यह शुल्क 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। ऐसे में 1 अप्रैल 2021 से चार्जर, केबस, एडाप्टर और यूएसबी एसेसरीज की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है।

    phone camera for demo
    phone camera for demo - फोटो : अमर उजाला

    हाई एंड और फ्लैगशिप स्मार्टफोन

    हाई एंड और फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा होने की संभावना है क्योंकि कनेक्टर और कैमरा सेटअप में इस्तेमाल होने वाले प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली (PCBA) पर आयात शुल्क 15 फीसदी तक कर दिया गया है। ऐसे में बढ़िया कैमरा और टाइप-सी पोर्ट वाले फोन महंगे होंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें