Samsung का नया स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 6,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 02 Feb 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M02 launched in India With Dual Rear Cameras Price and Specifications
Samsung Galaxy M02 - फोटो : amarujala

    सैमसंग ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M02 को भारत में लॉन्च कर दिया है। गैलेक्सी एम सीरीज का यह एक नया और बजट स्मार्टफोन है जो कि पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M01 का अपग्रेडेड वर्जन है। Galaxy M02 में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। सैमसंग के इस फोन का मुकबला Poco C3, Redmi 9, Realme C15 और Micromax In 1b के साथ है।

    Samsung Galaxy M02
    Samsung Galaxy M02 - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy M02 की भारत में कीमत

    Samsung Galaxy M02 की कीमत भारत में 6,999 रुपये है जो कि 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत है। फोन की बिक्री अमेजन से हो रही है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत फोन को 6,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy M02 का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट 7,499 रुपये में मिलेगा। Galaxy M02 को ब्लैक, ब्लू, ग्रे और रेड कलर वेरियंट में अमेजन, सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और तमाम रिटेल स्टोर से 9 फरवरी से खरीदा जा सकेगा।

    Samsung Galaxy M02
    Samsung Galaxy M02 - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy M02 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित One UI दिया गया है। इसमें 6.5 इंच की HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक MediaTek 6739 प्रोसेसर है। इसमें 3 जीबी तक रैम और 32 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें