BSNL के टॉप पांच प्लान जिनमें मिलती है लंबी वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

यदि आप भी भारत संचार निगम लिमिटेड के एक यूजर हैं और प्री-प्रेड रिचार्ज प्लान को लेकर दुविधा में हैं तो यह खबर काफी हद तक आपकी परेशानी को दूर कर सकती है। इस रिपोर्ट में हम BSNL के कुछ ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जिनके साथ वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। आइए जानते हैं BSNL के इन प्लांस के बारे में...

BSNL के पास कई तरह से स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) हैं। इस रिपोर्ट में बताए गए सभी प्लान बिहार सर्किल के हैं। आपके सर्किल में यह प्लान अलग भी हो सकता है। इसलिए बीएसएनएल की साइट पर एक बार जरूर चेक कर लें। इनमें से 49 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ता 28 दिनों वाला प्लान है। इसमें आपको 28 दिनों की वैधता के साथ 100 मिनट फ्री कॉलिंग मिलेगी यानी इन 100 मिनट का इस्तेमाल आप किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए कर सकते हैं। इसके बाद प्रति मिनट 45 पैसे का शुल्क लगेगा। इस प्लान में 2 जीबी डाटा और 100 मैसेज भी मिलेंगे।

- 118 रुपये का प्लान- इस प्लान में भी 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान के तहत 28 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकती है। इसमें रोज 500एमबी डाटा मिलेगा।