BSNL ने ग्राहकों को फिर दिया झटका, अब इस प्लान में मिलेगा कम डाटा

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) हर बार अपने ग्राहकों को नए प्लान से खुश करता है लेकिन इस बार BSNL ने अपने एक प्री-पेड प्लान को अपडेट करके अपने ग्राहकों को निराश कर दिया है। BSNL ने पिछले महीने अपने 1,999 रुपये वाले एनुअल प्लान में OTT एप्स के सब्सक्रिप्शन को लेकर बदलाव किए थे और अब कंपनी ने डाटा के फायदे को कम कर दिया है।

पहले रोज मिलता था 3 जीबी डाटा
BSNL के 1,999 रुपये वाले एनुअल प्लान में पहले हर रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा, लेकिन अब कंपनी ने इस प्लान को अपडेट कर दिया है। नए अपडेट के बाद इस प्लान अब रोज 3 जीबी की जगह सिर्फ 2 जीबी डाटा ही मिलेगा। इस बदलाव के बाद अब BSNL के पास रोज 3 जीबी डाटा वाले प्लान के रूप में 2,399 रुपये वाला प्लान ही बचा है। एक महीने के अंदर 1,999 रुपये वाले प्लान में यह तीसरा बदलाव है।

अपडेट होने के बाद 1,999 रुपये वाले प्लान के फायदे
BSNL के इस प्लान की वैधथा पहले की तरह ही 365 दिनों की है, लेकिन डाटा अब कम कर दिया गया है। इसमें अब रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। जहां तक कॉलिंग की बात है तो सभी नेटवर्क पर पहले की तरह अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती रहेगी। इस प्लान में हर रोड 100 SMS भेजे जा सकेंगे।
- WhatsApp पर अभी भी कायम है भारतीयों का भरोसा, महज 28% यूजर्स ही छोड़ना चाहते हैं एप
- घरेलू कंपनी Arrow ने लॉन्च किया 90 घंटे स्टैंडबाय के साथ BX90 Pro वायरलेस नेकबैंड
- माइक्रोसॉफ्ट ने कराया अनोखे चैटबॉट का पेटेंट, दुनिया छोड़ चुके लोगों से बात करना होगा संभव
- 5G नेटवर्क पेश करने वाली देश की पहली कंपनी बनी एयरटेल, हैदराबाद में किया सफल ट्रायल