माइक्रोसॉफ्ट ने कराया अनोखे चैटबॉट का पेटेंट, दुनिया छोड़ चुके लोगों से बात करना होगा संभव

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 Jan 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Microsoft chatbot Patented That Will Make You Feel Talking To People Who Have Died
Hayley Atwell using chatbot to chat with her dead boyfriend - फोटो : black mirror

    अपनों के जाने का दुःख सभी को होता है, चाहे वो इंसान हो या जानवर, लेकिन जो दुनिया को छोड़कर चले जाते हैं उनसे फिर कभी कोई संपर्क नहीं हो पाता है, हमेशा के लिए रह जाती हैं सिर्फ यादें। अब माइक्रोसॉफ्ट ने एक ऐसे चैटबॉट के लिए पेटेंट कराया है जो दुनिया छोड़ चुके लोगों की कमी आपको महसूस नहीं होने देगा।

    चैटबॉट का इस्तेमाल आमतौर पर तमाम कंपनियां फिलहाल कस्टमर केयर सपोर्ट के लिए कर रही हैं, लेकिन आने वाले समय में माइक्रोसॉफ्ट का यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट उनलोगों से भी बात कराएगा जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने जिस चैटबॉट का पेटेंट कराया है उससे आप उनलोगों से बात कर सकते हैं या सलाह ले सकते हैं जिनकी मृत्यु हो गई है।

    विज्ञापन

    माइक्रोसॉफ्ट का यह चैटबॉट अमेरिका की चर्चित टीवी सीरीज ‘ब्लैक मिरर’ पर आधारित है। ब्लैक मिरर में एक लड़की अपने मृत ब्वॉयफ्रेंट से सोशल मीडिया से इकट्ठा की गई जानकारियों की मदद से बात करती है। लड़की के ब्वॉयफ्रेंड की मौत एक दुर्घटना में हो चुकी होती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैसा काम करेगा माइक्रोसॉफ्ट का यह अनोखा चैटबॉट

    मान लीजिए आप अपने किसी ऐसे फेवरेट एक्टर से बात करना चाहते जो इस दुनिया में है ही नहीं तो यह चैटबॉट आपके लिए किसी तोहफे से कम साबित नहीं होगा। मान लीजिए कि यदि आप दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से बात करना चाहते हैं तो यह चैटबॉट आपके इस सपने को पूरा कर सकता है। इंटरनेट और माइक्रोसॉफ्ट के डाटाबेस में मौजूद जानकारी के आधार पर यह चैटबॉट आपसे बात करेगा और आपके सवालों के जवाब देगा।

    खास बात यह है कि यह चैटबॉट उसी अंदाज में बात करेगा जिस अंदाज वह शख्स बात करता होगा जिससे आप बात करना चाहते हैं। ऐसे में आपको उस शख्स की कमी महसूस नहीं होगा। माइक्रोसॉफ्ट के इस चैटबॉट की लॉन्चिंग या उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें