Jio-BSNL ने चुपके से घटा दी प्लान्स की वैलिडिटी: बिना कीमत बढ़ाए महंगा हो गया रिचार्ज, अब इतने दिन ही चलेगा पैक

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Fri, 10 Apr 2026 02:34 PM IST
सार

Jio-BSNL Plan Validity:

टेलीकॉम कंपनियां अब प्लान्स की कीमत बढ़ाए बिना ही यूजर्स पर बोझ बढ़ा रही हैं। BSNL और Jio ने अपने कुछ पॉपुलर प्लान्स की वैलिडिटी घटा दी है, जिससे अब ग्राहकों को पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
bsnl jio plan validity cut recharge cost increase hindi news
जियो और बीएसएनएल ने कम की प्लान की वैलिडिटी - फोटो : एआई जनरेटेड

    देश में टेलीकॉम कंपनियां धीरे-धीरे रिचार्ज प्लान्स को महंगा बनाने के नए तरीके अपना रही हैं। अब कंपनियां सीधे कीमत बढ़ाने की बजाय प्लान्स की वैलिडिटी और बेनिफिट्स में कटौती कर रही हैं, जिससे यूजर्स को अप्रत्यक्ष रूप से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। हाल ही में Reliance Jio के बाद अब BSNL ने भी अपने दो पॉपुलर प्लान्स में बदलाव किया है।

    BSNL ने घटाई प्लान्स की वैलिडिटी

    रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL ने 107 रुपये और 197 रुपये वाले अपने प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी में कटौती की है। खास बात यह है कि कंपनी इससे पहले नवंबर 2025 में भी इन प्लान्स में बदलाव कर चुकी है।

    बीएसएनएल के दो प्लान हुए महंगे
    बीएसएनएल के दो प्लान हुए महंगे - फोटो : AI

    107 रुपये वाला प्लान

    BSNL का 107 रुपये का प्लान पहले 22 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था, जिसे अब घटाकर 20 दिन कर दिया गया है। इस प्लान में 200 मिनट वॉयस कॉल और अनलिमिटेड डेटा मिलता है, हालांकि 3GB डेटा के बाद स्पीड घटकर 40Kbps हो जाती है।

    अगर इसके पुराने रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो शुरुआत में इस प्लान की वैलिडिटी 35 दिन थी, जो समय के साथ घटकर पहले 30 दिन, फिर 28 दिन, 22 दिन और अब सिर्फ 20 दिन रह गई है।

    बीएसएनएल
    बीएसएनएल - फोटो : अमर उजाला

    197 रुपये वाला प्लान

    197 रुपये के प्लान की वैलिडिटी भी कम कर दी गई है। अब यह प्लान 35 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जबकि पहले इसकी वैलिडिटी 42 दिन थी। इस प्लान में 300 मिनट वॉयस कॉल, 100 SMS और अनलिमिटेड डेटा मिलता है, जिसमें 5GB के बाद स्पीड घटकर 40Kbps हो जाती है।

    हालांकि, इसमें डेटा को 4GB से बढ़ाकर 5GB कर दिया गया है, लेकिन वैलिडिटी घटने से यूजर्स को ज्यादा बार रिचार्ज करना पड़ेगा। शुरुआत में इस प्लान की वैलिडिटी 54 दिन थी, जो धीरे-धीरे घटकर 48, फिर 42 और अब 35 दिन हो गई है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें