BSNL Recharge Plan: बीएसएनएल का किफायती रिचार्ज प्लान, 45 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे ढेरों बेनिफिट्स

भले ही इंडियन टेलिकॉम मार्केट में जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों का दबदबा हो, लेकिन बीएसएनएल ने यूजर्स के लिए किफायती रिचार्ज प्लान पेश करने में एयरटेल और जियो को भी पीछे छोड़ दिया है। यदि आप भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के ग्राहक हैं और डाटा का कम इस्तेमाल करते हैं या सेकेंडरी सिम को चालू रखना चाहते हैं तो आपके लिए बीएसएनएल का यह सस्ता रिचार्ज बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप बीएसएनएल के कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और कॉलिंग सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको बीएसएनएल के एक खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें कम खर्चे पर आपको ढेरों बेनिफिट्स मिलेंगे। बीएसएनएल के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत मात्र 94 रुपये है। आइए जानते हैं इस रिचार्ज प्लान के बारे में और इसके साथ मिलने वाली सुविधाओं के बारे में...

BSNL के 94 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ आपको पूरे 45 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही इस प्लान में कॉलिंग और डाटा के फायदे भी मिलते हैं। BSNL इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को लोकल और नेशनल कॉल के लिए पूरे 200 मिनट की सुविधा मिलती है।

यानी आप अपने राज्य के साथ-साथ देश के किसी भी राज्य और शहर में बात कर सकते हैं। कॉलिंग के अलावा आपको इंटरनेट के लिए 3 जीबी डाटा भी मिलेगा। डाटा की वैलिडिटी भी 45 दिन के लिए मिलती है। यानी आपको डेली डाटा नहीं मिलता है।