Infinix लाया कम कीमत में दमदार फोन, 8GB रैम और 50MP कैमरा से है लैस, जानें फीचर्स
Infinix Hot 20S में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस IPS TFT डिस्प्ले मिलता है। कंपनी इसे हायपरविजन गेमिंग-प्रो डिस्प्ले कहती है। फोन के साथ मीडियाटेक Helio G96 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेट का सपोर्ट मिलता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने अपने कम कीमत वाले स्मार्टफोन Infinix Hot 20S को लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इस फोन को सबसे पहले फिलिपींस में लॉन्च किया गया है। फोन में मीडियाटेक G96 प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन के साथ 8 जीबी की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। Infinix Hot 20S में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है।
Infinix Hot 20S ब्लैक, ब्लू, पर्पल और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। फोन सिंगल 8 जीबी की रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में ही आता है। फोन की कीमत 8,499 PHP (लगभग 12,000 रुपये) रखी गई है। इस फोन को 1 दिसंबर यानी कल भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Infinix के इस फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस IPS TFT डिस्प्ले मिलता है, जो (1,080X2,460 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कंपनी इसे हायपरविजन गेमिंग-प्रो डिस्प्ले कहती है। फोन के साथ मीडियाटेक Helio G96 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेट का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।