BSNL का शानदार ब्रॉडबैंड प्लान, रोज मिलेगा 22GB डाटा

वैसे तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल(BSNL)ने घर से काम करने वाले उपभोक्ताओं के लिए कई सारे ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए हैं, लेकिन इन सब में से सबसे बेहतर BSNL 22GB CUL प्लान है। इस प्लान में रोजाना 22 जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है। साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है। आपको बता दें कि कंपनी इस ब्रॉडबैंड प्लान को इस महीने की शुरुआत में पेश किया था।

BSNL 22GB CUL ब्रॉडबैंड प्लान
बीएसएनएल के इस ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 1,299 रुपये है। उपभोक्ताओं को इस प्लान में 10 एमबीपीएस की स्पीड से रोजाना 22 जीबी डाटा मिलेगा। अगर यूजर्स एक दिन में 22 जीबी डाटा खत्म कर देते हैं, तो इंटरनेट स्पीड 10 से घटकर 2 एमबीपीएस हो जाएगी। अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

इन टेलीकॉम सर्किल में नहीं उपलब्ध है यह प्लान
बीएसएनएल का यह ब्रॉडबैंड प्लान अंडमान और निकोबार को छोड़ कर देश के सभी टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को इस प्लान को खरीदने के लिए दो विकल्प मिलते हैं। इनमें पहला है कि यूजर्स इस प्लान के लिए हर महीने 1,299 रुपये का भुगतान करें और दूसरा है कि यूजर्स 12,990 रुपये का भुगतान करके इस प्लान की एनुअल सब्सक्रिप्शन खरीद सकते हैं।
- Vodafone Idea ने भारत में लॉन्च किया e-SIM, सिर्फ इन तीन सर्किल में मिलेगा सपोर्ट
- BlackRock से लेकर Agent Smith तक, ये हैं सबसे खतरनाक एंड्रॉयड मैलवेयर
- Jio, Airtel और Vodafone के शानदार रिचार्ज प्लान, रोजाना मिलेगा 2GB डाटा
- Twitter पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में हुआ इजाफा, 6 करोड़ हुई फॉलोअर्स की संख्या