अमर उजाला
Sat, 18 January 2025
यदि आप भी चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के लिए एप डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है।
अब आप ChatGPT का इस्तेमाल फोन करके और व्हाट्सएप पर भी कर सकते हैं। आइए तरीका जानते हैं...
कंपनी ने कहा है कि जिन इलाकों में सेवा है, वहां के लोग दिए गए नंबर पर कॉल करके कंपनी के चैटबॉट से मौखिक रूप से बातचीत कर सकते हैं।
इसके अलावा दुनिया के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोग इस नंबर को सेव करके व्हाट्सएप पर चैट कर सकते हैं।
फिलहाल वॉइस कॉल का समय प्रति माह 15 मिनट तक सीमित है, लेकिन AI कंपनी ने कहा है कि भविष्य में यह बदल सकता है।
व्हाट्सएप पर चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के लिए फोन नंबर +1-800-242-8478 को सेव करना होगा और चैटिंग करनी होगी।
चैटजीपीटी के व्हाट्सएप अकाउंट पर भी आप उसी तरह बात कर सकते हैं जैसे आप एप और साइट पर करते हैं।
अन्य सुविधाएं जैसे सर्च, कैनवास और DALL-E के माध्यम से इमेज जनरेशन व्हाट्सएप या फोन कॉल पर उपलब्ध नहीं हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें