खरीद रहे हैं तो नया सिम तो ये हैं आपके लिए बेस्ट अनलिमिटेड प्लान

देश की तमाम टेलीकॉम कंपनियों में डाटा और नए ऑफर पेश करने की होड़ मची है। हर सप्ताह कोई-ना-कोई प्लान लॉन्च हो ही रहे हैं। तो चलिए देखते हैं पिछले कुछ दिनों में नए ग्राहकों के लिए लॉन्च हुए एयरटेल, आर कॉम, जियो और टेलीनॉर के 4जी प्लान जो आपके लिए हर मायने में परफेक्ट हैं।

1) रिलायंस जियो 408 रुपये और 608 रुपये का प्लान
इस समय जियो 408 और 608 रुपये का प्लान दे रही है। 408 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और 84 दिनों की वैधता के साथ रोज 1 जीबी 4जी डाटा मिल रहा है, वहीं 608 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 2 जीबी 4जी डाटा मिल रहा है।

2) एयरटेल 293 और 449 रुपये के प्लान
एयरटेल के 293 रुपये और 449 रुपये वाला प्लान नए यूजर्स के लिए केवल पहले रिचार्च पर उपलब्ध है। 293 रुपये वाले प्लान में यूजर्स 70 दिनों की वैधता के साथ रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं 449 रुपये वाले प्लान में सभी ऑफर 239 रुपये वाले प्लान के जैसे ही होंगे, लेकिन प्रति दिन 2 जीबी डाटा मिलेगा।