ये हैं 1000 रुपये से कीमत वाले बेस्ट ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगा हाई स्पीड डाटा

कोरोना काल में इंटरनेट की खपत तेजी से बढ़ी है। अब लोग घर से काम करने से लेकर मनोरंजन तक के लिए प्री-पेड और पोस्टपेड प्लान की बजाय ब्रॉडबैंड प्लान का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर ऐसे में आप भी अपने लिए किफायती ब्रॉडबैंड प्लान की तलाश रहे हैं, तो हम आपके लिए 1000 रुपये से कम कीमत वाले शानदार प्लान लेकर आए हैं। इन सभी ब्रॉडबैंड प्लान में आपको हाई स्पीड डाटा मिलेगा। आइए इन ब्रॉडबैंड प्लान पर डालते हैं एक नजर...

Airtel का 999 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान
अगर आप अपने लिए 1000 रुपये से कम कीमत वाला ब्रॉडबैंड प्लान लेना चाहते हैं, तो आप एयरटेल के 999 रुपये वाले प्लान को चुन सकते हैं। इस प्लान में आपको 200 एमबीपीएस की स्पीड से 300 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा आपको इस प्लान में अमेजन प्राइम, एयरटेल एक्सट्रीम और जी5 प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। साथ ही आप इस प्लान के जरिए किसी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं।

BSNL का बीबी होम कॉम्बो यूएलडी 900
अगर आप बीएसएनल का यह प्लान चुनते हैं, तो आपको इसमें 15 जीबी डाटा 10 एमबीपीएस स्पीड से मिलेगा। इसके साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं।