Apple Watch Series 10-Ultra 2: एपल वॉच सीरीज 10 और अल्ट्रा 2 में मिलते हैं शानदार फीचर्स, जानें डिटेल

एपल ने अपने मेगा इवेंट के दौरान Apple Watch Series 10 और Apple Watch Ultra 2 को भी लॉन्च किया है। इन फ्लैगशिप वॉच में काफी शानदार फीचर्स दिए गए हैं। एपल ने दोनों ही वॉच में पहले से ज्यादा और एडवांस फीचर्स दिए हैं। अगर आप एक प्रीमियम और हेल्थ को ध्यान में रखते हुए वॉच तलाश कर रहे हैं तो इन दोनों में से किसे को भी चुन सकते हैं।

एपल वॉच सीरीज 10 को अब तक की सबसे बड़ी डिस्प्ले के साथ लाया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें हेल्थ से जुड़ें हुए ढेर सारे फीचर्स दिए हैं। एपल ने इस वॉच में Sleep Apnea फीचर दिया है, जिसकी मदद से नींद से जुड़ी बीमारी का पता लगाया जा सकता है। फिलहाल यह फीचर सैमसंग की वॉच में आता है।

एपल वॉच सीरीज 10 को पहनकर आसानी से पानी के अंदर रहा जा सकता है। कंपनी ने इसमें 50 मीटर तक की वाटर रेजिस्टेंस दी है। इस वॉच में वटर टेंप्रेरचर भी दिए गए हैं। कंपनी ने दावा किया है कि इसे अब तक की सबसे पतली वॉच के तौर पर तैयार किया गया है।
- Apple iPhone 15 vs iPhone 16: आईफोन 15 और आईफोन 16 में क्या है सबसे बड़ा फर्क, यहां जानिए सारी डिटेल
- AirPods Max Headphones: एयरपॉड्स मैक्स हैडफोन नए वर्जन में हुए लॉन्च, मिला यूएसबी टाइप सी पोर्ट का सपोर्ट
- Apple AirPods 4: H2 चिप के साथ लॉन्च हुए एयरपॉड्स 4, बातचीत के दौरान खुद ही कम हो जाएगी आवाज
- Apple Event: एपल इवेंट में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुईं वॉच और एयरपॉड्स, जानिए क्या है डिटेल