एप्पल आईफोन एसई की असल कीमत 10,574 रुपये!

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Fri, 08 Apr 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
Apple iPhone SE Actually Costs Only Rs 10,574?

    हाल ही में एप्पल ने अपना किफायती आईफोन एसई लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में 16 जीबी आईफोन एसई की कीमत 39,000 रुपये है। इस किफायती आईफोन को खरीद पाना सबके बस में नहीं होगा। रिसर्च फर्म आईएचएस के एक विश्लेषण में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। उनके मुताबिक, आईफोन एसई की लागत पर वास्तव में केवल 10,574 रुपये खर्च होते हैं। कंपनी प्रत्येक फोन की बिक्री पर 28,426 रुपये का मुनाफा कमा रही है!

    एप्पल आईफोन एसई की असल कीमत 10,574 रुपये!
    फोटो : getty images

    इससे स्पष्ट है कि एप्पल के उत्पादों की कीमत अविश्वसनीय रूप से ज्यादा है, विशेष रूप से भारत में है, जो सिर्फ उपभोक्ता के लिए क्रूर है। आईएचएस के अनुसार, यह कीमत केवल सभी पुर्जों की है जो फोन बनाने में इस्तेमाल किए गए हैं। आईएचएस विश्लेषक एंड्रयू रैसवीलर का यह भी कहना है कि एप्पल जानबूझकर 16 जीबी मॉडल की कीमत में वृद्धि की है ताकि उपभोक्ता को 64 जीबी के लिए प्रोत्साहित किया जाए। आईफोन एसई 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, 64 जीबी मॉडल उपयोगकर्ता के लिए अधिक आकर्षित करता है।

    Iphone
    Iphone

    जबकि एप्पल ने प्रिय आईफोन 5एस को ऐसे ग्रहकों के लिए दोबारा लॉन्च किया है जो आईफोन 4एस को अपग्रेड करने के लिए योजना बना रहे हैं या जो एंड्रॉयड ओएस से आईओएस पर शिफ्ट होना चाहते हैं, लेकिन भारत में इसकी कीमत एंट्री लेवल फोन से कोसो दूर होने की उम्मीद है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें