TV Sales: टीवी बाजार ने लिया यू-टर्न, छोटे टेलीविजन से दूर हो रहे ग्राहक, जानिए अब क्या खरीद रहे लोग?
TV Sales Report: छोटे टीवी सेट से अब ग्राहक दूरी बना रहे हैं। सितंबर, 2025 में जीएसटी में कटौती के बाद टीवी खरीदने के पैटर्न में बड़ा बदलाव आया है। इससे बाजार का रुझान पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है।

बड़े स्क्रीन वाले टीवी को लेकर भारतीय ग्राहकों का नजरिया तेजी से बदल रहा है। हाल ही में बड़े टीवी पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) घटाए जाने के बाद बड़े स्क्रीन वाली टीवी की डिमांड में बढ़ोतरी देखी गई है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटर पॉइंट रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, 43-इंच और उससे बड़े टीवी की कुल बाजार हिस्सेदारी करीब दो-तिहाई हो चुकी है।

जीएसटी कटौती से बढ़ी डिमांड
यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू जीएसटी कट के बाद देखने को मिला है। इससे पहले जनवरी से मार्च 2025 की अवधि में बड़ी स्क्रीन वाली टीवी की हिस्सेदारी लगभग आधी ही थी। टैक्स में राहत ने खासतौर पर मिडिल क्लास और टियर-II व टियर-III शहरों के ग्राहकों के लिए बड़े टीवी को ज्यादा किफायती बना दिया है।

छोटे टीवी की घटी मांग
बड़े स्क्रीन की बढ़ती लोकप्रियता का असर छोटे टीवी सेगमेंट पर साफ दिख रहा है। एक समय सबसे ज्यादा बिकने वाले 32-इंच टीवी की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इस सेगमेंट की शिपमेंट सालाना आधार पर 8 से 10 फीसदी तक घट गई है। वहीं, जीएसटी कट के बाद बड़े स्क्रीन टीवी की बिक्री में 20 से 25 फीसदी तक की तेज उछाल देखी गई है। टैक्स में कमी से बड़े स्क्रीन अब ज्यादा लोगों की पहुंच में आ गए हैं, जिससे छोटे शहरों में भी अपग्रेड का ट्रेंड बढ़ा है।
- WhatsApp: क्या व्हाट्सएप पढ़ रहा है आपकी बातें? अमेरिका में दायर मुकदमे के बाद टेक दिग्गजों ने खोला मोर्चा
- Alibaba: AI की जंग में चीन की बड़ी छलांग, OpenAI और Google के लिए चुनौती बनेंगे ये दो नए एआई मॉडल
- Google: गूगल चुपके से सुन रहा था आपकी बातें, अब कंपनी भरेगी 580 करोड़ का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला
- टेक्नोलॉजी: बाल जितनी पतली तार के अंदर कंप्यूटर, कपड़े बन जाएंगे टीवी स्क्रीन, चीन ने तैयार किया हाई-टेक फाइबर