Airtel यूजर्स को मिला तोहफा, एक प्लान में ही मिलेगी मोबाइल से लेकर डीटीएच तक की सर्विस

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 12 Jun 2020 03:10 PM IST
Airtel users get plan in which they get mobile as well as dth plans
airtel

    वैसे तो एयरटेल टेलीकॉम बाजार में कई सारे रिचार्ज प्लान उतार चुका है, जिनमें यूजर्स को हाई-स्पीड डाटा के साथ कॉलिंग की सर्विस मिली है। इन प्लांस के अलावा कंपनी ने जियो और वोडाफोन को कड़ी टक्कर देने के लिए एयरटेल वन प्लान पेश किया है। इन प्लान में उपभोक्ताओं को एकसाथ मोबाइल, ब्रॉडबैंड और डीटीएच की सेवा मिलेगी। हालांकि, उपभोक्ताओं को एयरटेल वन प्लांस के लिए आम रिचार्ज पैक की तुलना में थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी होगी। तो आइए जानते हैं इन रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से...

    Airtel
    Airtel - फोटो : amar ujala

    एयरटेल का 899 रुपये वाला प्लान

    एयरटेल ने इस प्लान को वन एयरटेल प्लान सीरीज के तहत पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को 75 जीबी डाटा, कॉलिंग और 350 रुपये तक के चैनल की सर्विस मिलेगी। वहीं, यूजर्स को इन प्लान का भुगतान पोस्टपेड प्लान की तरह करना होगा।

    airtel
    airtel

    एयरटेल का 1,349 रुपये वाला प्लान

    यूजर्स इस प्लान में चार पोस्टपेड कनेक्शन जोड़ सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को इस प्लान में 150 जीबी डाटा के साथ कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी यूजर्स डीटीएच समेत प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन भी देगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें