Airtel के प्रीपेड प्लान भी हुए महंगे, अब चुकानी होगी इतनी कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 02 Dec 2019 02:01 PM IST
Airtel Tariff Plans Hike Applicable From 3 December Know Everything About It
Airtel Tariff Plans - फोटो : amar ujala

    वोडाफोन और आइडिया के बाद टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने भी ग्राहकों को झटका देते हुए टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अब उपभोक्ताओं को कंपनी के सभी पैक्स के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। वहीं, बढ़ी हुई कीमतें तीन दिसंबर से लागू हो जाएंगी। कंपनी ने अपने सभी प्लांस की कीमत में 50 पैसे से लेकर 1.64 रुपये तक का इजाफा किया है। इससे पहले जियो, वोडा-आइडिया और एयरटेल ने नवंबर में ही टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ाने की घोषणा की थी। तो आइए जानते हैं एयरटेल की बढ़ी हुई कीमतों के बारे में...

    airtel
    airtel

    एयरटेल ने इन प्लान की कीमतों में किया इजाफा

    एयरटेल ने 35 रुपये और 65 रुपये वाले प्लान की कीमत में इजाफा किया है। अब ग्राहक इन दोनों प्लान को 49 और 79 रुपये के प्राइस टैग के साथ खरीद सकेंगे। वहीं, यूजर्स को 49 रुपये वाले प्लान में 38 रुपये का टॉक टाइम और 100 एमबी डाटा मिलेगा। साथ ही कंपनी 69 रुपये वाले रिचार्ज पैक में 63 रुपये का टॉक टाइम और 200 एमबी डाटा देगी। इन दोनों प्लानों की वैधता 28 दिनों की है। दूसरी तरफ कंपनी ने 19 रुपये वाले प्लान की कीमत में बदलाव नहीं किया है।

    AIRtel
    AIRtel

    129, 169 और 199 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ी

    एयरटेल के इन तीनों प्लान की कीमत बढ़ाकर 148, 248 और 298 रुपये कर दी है। यूजर्स को 148 रुपये वाले प्लान में दो जीबी डाटा, 300 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी 248 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस और 1.5 जीबी डाटा देगी। वहीं, दोनों पैक की वैधता 28 दिनों की है। तीसरे प्लान की बात करें तो यूजर्स को 248 रुपये वाले पैक वाली सुविधाएं ही मिलेंगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें