Airtel के यूजर्स को लगा झटका, बंद हुई मुफ्त में मिलने वाली यह खास सेवा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 03 Feb 2020 09:43 AM IST
airtel stop Netflix subscription for postpaid and broadband users know all details
airtel

    दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए प्रीमियम एप की मुफ्त में मिलने वाली सेवा को बंद कर दिया है। अब एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर और पोस्टपेड प्लांस वाले ग्राहकों को नेटफ्लिपक्स की मुफ्त में मिलने वाली सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगी। इससे पहले कंपनी अपने सभी प्लान के सब्सक्राइबर्स को प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देती थी। हालांकि, जियो, वोडाफोन-आइडिया और एक्ट फाइबर जैसी कंपनियां अब भी अपने उपभोक्ताओं को इस तरह की सेवा प्रदान कर रही हैं।

    Netflix
    Netflix - फोटो : amar ujala

    नेटफ्लिपक्स का सब्सक्रिप्शन हुआ बंद

    आपको बता दें कि कंपनी ने पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान के साथ 3 महीने तक मुफ्त में मिलने वाले नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन बंद कर दिया है। वहीं, वर्तमान यूजर्स को यह सेवा तब तक मिलेगी, जब तक उनके प्लान की वैधता खत्म नहीं होगी। हालांकि, यूजर्स को पहले की तरह अमेजन प्राइम और जी5 की सब्सक्रिप्शन मिलती रहेगी।

    AIRtel
    AIRtel

    एयरटेल की तरफ से मिलने वाली सुविधा

    एयरटेल के पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान के यूजर्स को पहले की तरह अमेजन प्राइम, जी5, मोबाइल प्रोटेक्शन स्कीम और एक्सट्रीम जैसे प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन मिलती रहेगी। इसके अलावा कंपनी उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा की सुविधा दे रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें